पाक ने पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Share

पुंछ :- पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने पुंछ जिले के कस्बा-किरनी तथा बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार देर रात के बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की जिसमें भारतीय जवान रोहन कुमार शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने भी करारा जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर रात के बाद पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे कस्बा-किरनी तथा बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में भारतीय जवान रोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान ने भी करारा जवाब दिया।