ग़ाज़ियाबाद कपड़ा व्यापार संघ ने फुका चाइना के राष्ट्रपति का पुतला

Share

गाजियाबाद :- ग़ाज़ियाबाद कपड़ा व्यापार संघ ने दुर्गा भाभी चौक पर चाइना द्वारा भारतीयों सैनिको पर हमले के विरोध में चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंका व चीनी निर्मरत समान की होली जलाकर विरोध किया।इस मौके पर व्यापारियो ने चाइना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग़ाज़ियाबाद कपड़ा व्यापार संघ के संरक्षक नवीन कुमार,चेयरमैन आशुतोष गुप्ता, एवं योगेश गोयल ने संयुक्त रुप से कहा कि गलवा घाटी में जो कुछ हुआ वह बहुत निंदनीय है।जिस प्रकार चीन ने धोखे से भारतीयों सैनिको को मारा है और कई बार भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की है। इस हरकत से चाइना ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिसका जवाब भारतीय सैनिक जल्द से जल्द देंगे।

अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि हम सब व्यापारी चाइनीज़ निर्मनित सभी सामान का बहिष्कार करते है।शहीद हुए जवानों के बलिदान को कभी नही भुला जायेगा। सभी से अधिक से अधिक स्वदेशी सामानों को अपनाने की अपील की।

संघठन मंत्री गौरव गर्ग ने कहा सभी व्यापारी मिलकर चाईना निर्मित समान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते है। उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार को अपने देश के वीर जवानों का बदला जल्द से जल्द लेना चाहिए।

सभी व्यापारीयो ने चीनी माल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। विरोध करते हुए संरक्षक नवीन कुमार अध्यक्ष अनिल अग्रवाल महामंत्री रजनीश बंसल उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा संजय गोयल मनीष अग्रवाल चेयरमैन आशुतोष गुप्ता योगेश गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार गर्ग संगठन मंत्री गौरव गर्ग कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता सह कोषाध्यक्ष आलोक गर्ग वरिष्ठ मंत्री संजीव लाहोरिया मंत्री सुरेश महाजन विपिन अग्रवाल जितेंद्र गुप्ता व नवनीत गुप्ता अश्वनी बत्रा अभिषेक गर्ग संजय (बुईटी लेदर) राम कुमार। आदि व्यापारियों ने विरोध किया।