Ghaziabad : साहिबाबाद विधानसभा वर्चुअल रैली के लिए झोंकी भाजपाइयों ने ताकत

Share

गाजियाबाद :- साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली के लिए भाजपाई पूरी तरह से तैयारियों में जुटे नजर आए। जहां भाजपा महानगर कार्यालय पर वर्चुअल रैली की सह संयोजिका तारा जोशी और उनकी टीम लगातार लोगों से संपर्क कर रहे थे ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वर्चुअल रैली से जोड़ा जा सके।

इस संबंध में भाजपा महानगर मंत्री तारा जोशी ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में पूरी महानगर टीम साहिबाबाद विधानसभा की वर्चुअल रैली के आयोजन में तन मन धन से लगी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रैली को सफल बनाने की भरसक तैयारियां चल रही हैं। जिसमें उनकी टीम लगातार काम कर रही है। श्रीमती जोशी ने कहा कि रैली के संयोजक संजीव झा और वे दोनों मिलकर रैली को सफल बनाने की जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इससे पूरे कार्यक्रम के लिए पूरी महानगर टीम विशेष रूप से साहिबाबाद टीम का बेहद सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्चुअल रैली सफलता के नए मापदंड स्थापित करते हुए बेहद कामयाब रहेगी।

वही इस संबंध में रैली के संयोजक एवम भाजपा महानगर मंत्री संजीव झा ने बताया कि वर्चुअल रैली को कामयाब करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सह संयोजिका तारा जोशी और पूरी टीम मिलकर इस रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जुटे हुए हैं। निश्चित रूप से हमारा लक्ष्य है कि इस रैली से साहिबाबाद विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता जोड़ सके ताकि मुख्य वक्ता की बात जन जन तक पहुंच सके।

गौरतलब है कि वर्चुअल रैली को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए तारा जोशी के अलावा मीना गांधी, वंदना पांडे, दिशा, राणा पिंटू तोमरराजीव खोसला और अन्य लोग पार्टी कार्यालय पर रणनीति बनाते हुए व्यस्त नजर आए।