कोरोना पॉजिटिव महिला के सम्पर्क में आए आठ लोगों को किया क्वारंटाइन

Share

गाजियाबाद : कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद रविवार को पालिका द्वारा मलिक नगर कॉलोनी को सेनेटाइजर किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के सम्पर्क आठ लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। बता दे कि तीन दिन पहले मलिक नगर कॉलोनी निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। महिला कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से मलिक नगर कॉलोनी को सील कर सेनेटाइजर कर दिया गया। नगर पालिका द्वारा शनिवार को भी कॉलोनी को सेनेटाइजर कराने का काम जारी रहा। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि अब दुूसरे दिन कॉलोनी को सेनेटाइजर कराने के साथ साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि स्वास्थ विभाग ने महिला के सम्पर्क में आए आठ लोगों को जांच के लिए क्वारंटाइन के लिए भेज दिया है।