समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य-राजस्व सहित विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Share

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य-राजस्व सहित विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

बरेली, 9 मई (हि.स.) । सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद बरेली के प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, राजस्व, निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने, पीएचसी/सीएचसी पर समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, जीएसटी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने और जन शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए। जनपद की शिकायत निस्तारण रैंक में सुधार पर संतोष जताते हुए और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सड़कों के सुदृढ़ीकरण, विद्युत कटौती में कमी, जल जीवन मिशन की मॉनिटरिंग तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के निर्देश दिए। नाथ कॉरिडोर, गौ संरक्षण, सामूहिक विवाह योजना और निवेशकों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। नगर निगम को साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी, एसएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।