मारपीट के पीड़ित पार्षद से सपा का प्रतिनिधिमंडल चार जनवरी को करेगा मुलाकात

Share

लखनऊ, 03 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार चार जनवरी को पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल जनपद मेरठ जायेगा। यह जानकारी बुधवार को मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों जनपद मेरठ में समाजवादी पार्टी के पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला की नगर निगम की बैठक में भाजपा विधायक द्वारा निगम के अन्दर मारपीट की। इस दौरान जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर दलित समाज को गाली दी गई। इस मामले की सही जांच एवं जानकारी के लिए सपा का प्रतिनिधि मण्डल मेरठ पहुंचेगा।

प्रतिनिधि मंडल में शाहिद मंजूर विधायक/पूर्व मंत्री, विधायक रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, आदिल चौधरी महानगर अध्यक्ष, मनोज चपराना जिला महासचिव, निरंजन सिंह कार्यालय प्रभारी, वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रेमी एवं धर्मेन्द्र चपराना शामिल हैं।