बरेली, 3 जनवरी (हि.स.)। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला थाना देवरनिया के गांव आसपुर खेड़ा निवासी सतीश पुत्री राधिका (10) गांव के पास नहर के पास खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।