मंत्री जोशी के बयान पर कांग्रेस में नाराजगी, किया प्रदर्शन

Share

21HREG83 मंत्री जोशी के बयान पर कांग्रेस में नाराजगी, किया प्रदर्शन

देहरादून, 21 फरवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जाेशी के कांग्रेस पर दलाली का आरोप लगाने वाले बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में नाराजगी है। कांग्रेस ने मंगलवार को गणेश जोशी के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।

राजधानी देहरादून में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने भारी नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जोशी पर हमला करते हुए कहा कि वह कभी स्व राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर विवादित बयान देते हैं। कभी कांग्रेस पार्टी पर विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि गणेश जोशी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से इलाज कराने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर दलाली करने का आरोप लगाया था।