वर्ल्ड का पहला ऑडियो कैसेट टेप 1963 में बनाया था, अब दुनिया को कह गये अलविदा

Share

नई दिल्ली। भारत में 80 और 90 के दशक में ऑडियो कैसेट्स का काफी इस्तेमाल होता था। इसके बाद भारत में सीडी के इस्तेमाल ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ऑडियो कैसेट टेप और सीडी को किसने बनाई है? अगर नहीं, तो हम बताते हैं कि डच इंजीनियर Lou Ottens ने दुनिया का पहला ऑडियो कैसेट बनाया था, जो अब 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर गये। Ottens का बीते 6 मार्च 2021 को निधन हो गया। वो नीदरलैंड के रहने वाले थे। डच न्यूजपेपर NRC Handelsblad ने पहली बार Ottens Dutch की मौत की जानकारी दी। हालांकि अभी तक अचानक हुई मौत की वजह का पता नहीं लग सका है।   

बनाया था दुनिया का पहला पोर्टेबल टेप रिकॉर्डर

Ottens का जन्म 1926 को BellingWolde में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद साल 1952 में बेल्जियम की फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। जहां 1960 में इन्हें प्रमोट करके नये बनाये गये प्रोडक्शन डिपॉर्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई। इसके एक साल बाद ही Ottens ने साल 1961 में दुनिया का पहला पोर्टेबल टेप रिकॉर्डर बनाया था, जिसकी अब तक करीब एक मिलियन यानि 10 लाख कापी की बिक्री हो चुकी है।

साल 1063 में पेश किया था पहला ऑडियो कैसेट टेप 

साल 1963 में बर्लिन शहर में रेडियो शो इलेक्ट्रॉनिक्स फेयर लगा था, जहा पहली बार Ottens दुनिया के सामने  पहले ऑडियो कैसेट टेप पेश किया था। इसके बाद जापान की तरफ से भी अलग वर्जन का ऑडियो कैसेट पेश किया गया था। हालांकि बाद में Ottens ने अपने आविष्कार को लेकर Sony और Philips के साथ एक डील साइन की, जिसके बाद वो दुनियाभर में फेमस हो गये। दुनिया भर में अब तक करीब 100 बिलियन कैसेट और 200 बिलियन यानि 20 हजार करोड़ सीडी की बिक्री हो चुकी है।