आठ साल का बच्चा है ‘हप्पू सिंह’ का सबसे बड़ा फैन

Share

टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में हर किरदार की अलग ही फैन फॉलोइंग है। वहीं शो की जान यानी सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले किरदारों में से एक हैं ‘हप्पू सिंह’। शो में ‘हप्पू सिंह’ का किरदार एक्टर योगेश त्रिपाठी निभा रहे हैं। इससे पहले वो ‘भाभी जी घर पर है’ में भी ‘हप्पू सिंह’ बन कर लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। लोगों को हप्पू सिंह का किरदार इतना पसंद आया कि उनके नाम पर एक अलग शो बना दिया गया।  योगेश के चाहने वालों की लिस्ट ऐसे तो काफी लंबी है लेकिन एक आठ साल का बच्चा उनका सबसे बड़ा फैन है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हप्पू की हेयरस्टाइल से लेकर उनके बोलने के अंदाज तक हर चीज को पूरी तरह से कॉपी करता है। इस बच्चे के साथ योगेश का एक खास रिश्ता भी है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये ‘छोटे हप्पू सिंह’।  

हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने खुद अपने इस आठ साल के फैन के बारे में बताया है। ये कोई और नहीं बल्कि योगेश त्रिपाठी का बेटा दिशू त्रिपाठी ही है। योगेश त्रिपाठी ने ‘हप्पू सिंह’ के लुक में अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम से साझा की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दिशू के बालों में तेल लगा है। वहीं उनकी हेरयस्टाल बिल्कुल अपने पापा की तरह है। लुक ही नहीं बल्कि दिशू के बोलने का स्टाइल जैसे ‘न्यौछावर कर दो’ भी अपने पिता की तरह ही है।

हप्पू सिंह का कहना है- ‘बच्चों की सबसे अच्छी बात होती है कि वे मासूम होते हैं और उनका मन साफ होता है। वो दिल से बात करते हैं जिसमें कोई मिलावट नहीं होती। दिशू को हप्पू सिंह की तरह तैयार होना अच्छा लगता है। वो अपनी शर्ट के अंदर कुशन रख लेता है, उसकी तरह बाल बनाकर और दरोगा बनकर पूरे घर में घूमता है। इस छोटे हप्पू के सामने तो बड़ा हप्पू भी फेल है।

योगेश त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी जबदस्त एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। साथ ही योगेश अपने परिवार को भी पूरा समय देेते हैं और अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। योगेश त्रिपाठी को ‘भाभी जी घर पर है!’ कॉमेडी शो से एक अलग ही पहचान मिली है। इस शो में उनकी कॉमेडी ने दर्शकों ने खूब हंसाया है। अब वह हप्पू की उलटन पलटन शो के माध्यम से लोगों को खूब हंसा रहे हैं।